सिर्फ असफलता का डर ही है जो सपनों को पूरा होने से रोकता है
- जब आप कुछ चाहते हैं तो पूरा ब्रह्माण्ड उसे हासिल करने के लिए आपकी मदद की साजिश करता है।
- केवल एक ही चीज है जो किसी सपने का पूरा होना असंभव बनाती है : असफलता का डर।
- सपने के सच होने की संभावना ही है, जो हमारे जीवन को रोचक बनाती है।
- एक बच्चा एक वयस्क को तीन चीजें सिखाता है: बिना कारण खुश होना, हमेशा कुछ करने में व्यस्त होना और ये जानना कि जो वो चाहता है उसे पूरी ताकत के साथ कैसे मांगा जाए।
- साधारण चीजें ही सबसे असाधारण होती हैं और सिर्फ बुद्धिमान लोग ही उन्हें देख सकते हैं।
- जब मेरे पास खोने को कुछ नहीं था तब मेरे पास सब कुछ था. जब मैंने वो होना छोड़ दिया जो मैं हूं, मैंने खुद को पा लिया।
- तुम वो हो जो तुम होने का यकीन करते हो।
- जो कोई भी इस उम्मीद में प्यार कर रहा है कि बदले में प्यार मिले, वो अपना समय बर्बाद कर रहा है।
- लोग अपने जीवन में किसी भी क्षण वो करने की क्षमता रखते हैं जिसका वो सपना देखते हैं।
- दुनिया में कोई भी चीज कभी भी पूरी तरह गलत नहीं होती । रुकी हुई घड़ी भी दिन में दो बार सही समय दिखाती है।
- दुनिया का सबसे बड़ा झूठ क्या है? यह कि हमारे जीवन में एक ऐसा समय आता है जब हम हमारे साथ हो रही चीजों पर नियंत्रण खो देते हैं, और हमारा जीवन भाग्य द्वारा नियंत्रित होने लगता है।
- स्पष्टीकरण देने में अपना समय मत बर्बाद करिए, लोग केवल वही सुनते हैं जो वे सुनना चाहते हैं।
0 Comments